विधानसभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
विधानसभा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

गहलोत का राजस्थान को प्रदूषण मुक्त बनाने का आह्वान


अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता से "प्रदूषण मुक्त राजस्थान" बनाने का आह्वान किया है। अजमेर से 11 किलोमीटर दूर पवित्र तीर्थ राज पुष्कर में राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के अंतर्गत पुष्कर सरोवर के संरक्षण, जीर्णोद्वार तथा सौन्दर्यकरण परियोजना के कायोंü का शुभारंभ करते हुए गहलोत ने पुष्कर सौन्दर्यकरण के कार्य को ऎतिहासिक बताया।
गहलोत ने आम जनता से पुष्कर की पवित्रता को बनाए रखन, धार्मिक क्रिया कलापों के निवर्हन तथा यहां गन्दगी न फैले इस बात के लिए जनजागृति पर जोर दिया। उन्होंने सरकार की ओर से पुष्कर के सम्पूर्ण और बहुमुखी विकास का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री नमोनारायण मीणा ने कहा कि पुष्कर के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। देश में कुल 56 झीलों के लिए सरकार ने 772 करोड रूपए स्वीकृत किए हैं। राजस्थान में पांच झीलों के सौन्दर्यकरण का काम प्रगति पर है तथा छठी पिछौला झील के लिए 85 करोड रूपए स्वीकृत किये जा चुके हैं। 

सी.पी. जोशी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में विधानसभा चुनाव में डाले गए दस टेंडर वोटों की गिनती के लिए आज एक रिट याचिका दायर की है। 
उदयपुर जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से केवल एक मत से चुनाव हारने वाले डॉ. जोशी ने याचिका में दस टेंडर वोटो की गिनती कराने के लिए रिट याचिका दायर की है। डॉ. जोशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं के दबाव में उन्होंने यह याचिका दायर की है। टेंडर वोटों की गिनती कराने के लिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करना जरूरी होता है। फर्जी मतदान के बाद वास्तविक मतदाता के आने पर टेंडर वोट डाले जाते हैं लेकिन उनकी गिनती नहीं की जाती। गिनती कराने के लिए न्यायालय का आदेश लेना पडता है। 

सोमवार, 22 दिसंबर 2008

विधानसभा सत्र एक जनवरी से

Dec 21, 11:23 pm
जयपुर, राज्य विधानसभा का सत्र एक जनवरी से बुलाया गया है। राज्यपाल एसके सिंह ने विधानसभा सत्र बुलाने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले विधानसभा सत्र 7 जनवरी से बुलाने की चर्चा थी। सत्र में अशोक गहलोत सरकार विश्वासमत हासिल करेगी। सत्र में पूर्व राज्यपाल नव निर्वाचित वरिष्ठ विधायक को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। प्रोटेम स्पीकर पहले सत्र की शुरुआत में नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे और बाद में विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। इस सत्र के चार-पांच दिन चलने की उम्मीद है। इसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ दिन के लिए स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र फरवरी में शुरू होगा।