जयपुर । पवन गोदारा युवक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्हें नीरज डांगी के स्थान पर नियुक्ति किया गया है। गोदारा वर्तमान में युवक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम कर रहे थे। युवक कांग्रेस के प्रभारी महासचिव राहुल गांधी से मंजूरी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। युवक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष नीरज डांगी ने इस बार रेवदर से विधानसभा का चुनाव लडा था। चुनाव से पहले गोदारा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था। डांगी चुनाव हार गए थे, उन्हें हटाने की चर्चा जोरों पर थी। गोदारा राजस्थान विवि छात्रसंघ के महासचिव रहे व युवक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
अभिजीत दीपके ने दिलजीत दोसांझ से कहा, 'छोटा भाई समझकर अब मिट्टी डालो'
-
दिलजीत दोसांझ ने साल 2020 के किसान आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन जुलाई
में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन चुप रहे थे. उनके इस रुख़ पर
कॉकरोच ...
3 घंटे पहले
