Dec 21, 11:17 pm
जयपुर, राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को परंपरागत रूप से एसएमएस स्टेडियम पर करने की राज्य सरकार की घोषणा का नागरिक मोर्चा ने आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता एवं मोर्चा के संयोजक पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि यह जनता की जीत है जयपुर कीक जनता नागरिक एवं सामाजिक संगठनों ने परंपराओं से निर्वहन के लिए पिछली सरकार से तीन वर्षो तक संघर्ष किया है। इसी कारण बाद में न्यायालय में गए परिवादी एडवोकेट कमलेश शर्मा के परिवाद पर पुलिस अधीक्षक विशाल बंसल, ए.डी.एम. जगदीश भादु एवं एस.डी.एम. रमेश शर्मा के गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे और यह मामला न्यायालय में चल रहा है। उस समय जयपुर के जनसंगठनों ने बड़ा आंदोलन किया था। अब राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस प्रशासन आते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय पर्व राजधानी जयपुर में एसएमएस स्टेडियम में ही मनाने की परंपरा को निर्वहन करने की घोषणा की। मिश्रा ने इस कदम को जयपुर की जनता एवं नागरिक मोर्चा के आंदोलन की जीत बताया व हर्ष व्यक्त किया।
'मेरी जगह अस्पताल में नहीं, फ़ाइटिंग केज में है': कश्मीर की एमएमए फ़ाइटर ने
कैसे पूरा किया पिता का सपना
-
फ़िज़ा नज़ीर जम्मू-कश्मीर की एकमात्र महिला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए)
फ़ाइटर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार सफलता हासिल की
है.
6 दिन पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें