जयपुर । पवन गोदारा युवक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। उन्हें नीरज डांगी के स्थान पर नियुक्ति किया गया है। गोदारा वर्तमान में युवक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पद पर काम कर रहे थे। युवक कांग्रेस के प्रभारी महासचिव राहुल गांधी से मंजूरी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। युवक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष नीरज डांगी ने इस बार रेवदर से विधानसभा का चुनाव लडा था। चुनाव से पहले गोदारा को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था। डांगी चुनाव हार गए थे, उन्हें हटाने की चर्चा जोरों पर थी। गोदारा राजस्थान विवि छात्रसंघ के महासचिव रहे व युवक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
'मेरी जगह अस्पताल में नहीं, फ़ाइटिंग केज में है': कश्मीर की एमएमए फ़ाइटर ने
कैसे पूरा किया पिता का सपना
-
फ़िज़ा नज़ीर जम्मू-कश्मीर की एकमात्र महिला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए)
फ़ाइटर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार सफलता हासिल की
है.
6 दिन पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें