सोमवार, 22 दिसंबर 2008

मुख्यमंत्री से मिलते ब्राह्मण नेता

Dec 21, 11:23 pm
जयपुर, दाधीच ब्राह्मण समाज का प्रमुख प्रांतीय संगठन अखिल राजस्थान दाधीच ब्राह्मण महासभा द्वारा यहां सिविल लाइंस स्थित राज्य के नए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंटकर उन्हें राज्य का दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर पूरे दाधीच ब्राह्मण समाज की ओर से हार्दिक बधाई दी व उनका अभिनंदन किया। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. योगेश शर्मा दाधीच के नेतृत्व में गहलोत से भेंट करने वालों में महासभा के सभाध्यक्ष वैद्य नवल किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, महामंत्री सुरेंद्र भाभड़ा, मंत्री पं. चंद्रमोहन दाधीच, संजय दाधीच, कोषाध्यक्ष नाथूलाल शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री स्नेहलता दाधीच, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पीयूष व्यास सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल थे। प्रारंभ में पं. योगेश शास्त्री सहित 11 पंडितों के वेद मंत्रोच्चार के बीच महासभा प्रदेशाध्यक्ष पं. योगेश दाधीच ने अशोक गहलोत को माल्यार्पण कर, दुपट्टा ओढ़ाकर एवं दधीची ऋषि का चित्र भेंट कर दाधीच समाज द्वारा बधाई दी एवं अभिनंदन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें