रविवार, 11 जनवरी 2009

मुख्यमंत्री को पत्र

जयपुर। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रभा ठाकुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख कर निजी अस्पतालों की मनमानी फीस वसूली पर रोक के लिए सख्त नियम बनाने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में डॉ.प्रभा ठाकुर ने उन्हें मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं देते हुए शराब की दुकानों के लिए किए गए निर्णय पर धन्यवाद दिया है और कहा है कि निजी अस्पतालों की मनमानी फीस के कारण आम आदमी के लिए इनमें स्वास्थ्य परीक्षण बहुत मुश्किल हो गया है। इसके लिए कडे नियम बनाए जाने चाहिएं। 

3 टिप्‍पणियां: