जयपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक बुलाई गई है। प्रवक्ता सत्येन्द्र सिंह राघव के अनुसार जिला मुख्यालय पर होने वाली इन बैठकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तीन जनवरी को जयपुर में होने वाली रैली को सफल बनाने पर विचार होगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता में दोपहर ढाई बजे अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। शाम पांच बजे जयपुर नगर निगम के पार्षदों की बैठक होगी।
महिला कांग्रेस में प्रकोष्ठ
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.प्रभा ठाकुर के निर्देश पर संगठन में चार नए प्रकोष्ठ बनाए जाएंगे। ममता के अनुसार निष्क्रिय पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों को जल्दी ही हटाया जाएगा।
हज हाउस बनेगा
जयपुर। जयपुर शहर संसदीय क्षेत्र के प्रमुख पार्टीजनों के बीच मुख्यमंत्री ने हज हाउस का मसला उठने पर आश्वस्त किया कि हमने ही हज हाउस का शिलान्यास किया था और हम ही बनाएंगे। उनका यह आश्वासन कर्बला वाले हज हाउस के लिए था। आज की बैठकों में कई कांग्रेसजनों ने पार्टी की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं को भी हिस्सेदार बनाने की मांग उठाई। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने भी दोहराया कि निगम, बोर्ड, समितियों में कार्यकर्ताओं को स्थान मिलना चाहिए।
'मेरी जगह अस्पताल में नहीं, फ़ाइटिंग केज में है': कश्मीर की एमएमए फ़ाइटर ने
कैसे पूरा किया पिता का सपना
-
फ़िज़ा नज़ीर जम्मू-कश्मीर की एकमात्र महिला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए)
फ़ाइटर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार सफलता हासिल की
है.
6 दिन पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें