जयपुर। राज्य मंत्रिमण्डल का विस्तार 20 जनवरी तक होने की सम्भावना नहीं है। हालांकि मुख्यमंत्री भावी मंत्रियों के बारे में कांग्रेस आलाकमान से चर्चा कर चुके हैं, लेकिन राज्यपाल के 20 जनवरी तक राज्य से बाहर रहने के कारण मंत्रिमण्डल विस्तार नहीं हो पाएगा। जानकार सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल एस.के. सिंह शुक्रवार को राज्य से बाहर दौरे पर जा रहे हैं, उनका 20 जनवरी को जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। इस बारे में राज्य सरकार को जानकारी दे दी गई है। राज्यपाल के जयपुर लौटने के बाद भी मंत्रिमण्डल विस्तार में दो-तीन दिन लगने की सम्भावना है। मुख्यमंत्री भी शुक्रवार को एक दिन के लिए जयपुर से बाहर जा रहे हैं।
'मेरी जगह अस्पताल में नहीं, फ़ाइटिंग केज में है': कश्मीर की एमएमए फ़ाइटर ने
कैसे पूरा किया पिता का सपना
-
फ़िज़ा नज़ीर जम्मू-कश्मीर की एकमात्र महिला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए)
फ़ाइटर हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार सफलता हासिल की
है.
6 दिन पहले

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें